ईंधन संकट को जल्द सुलझाया जाएगा : नवाज

इस्लामाबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देशवासियों को मौजूदा पेट्रोल संकट के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

रेडियो पाकिस्तान वेबसाइट में सोमवार को प्रकाशित खबरों के अनुसार, नवाज ने कहा, “पेट्रोल की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करने के लिए सभी संभावित कदम उठाए जा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री सोमवार को होने जा रही बैठक में देश में ईंधन संकट के मसले पर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

देश में सप्ताह भर से ईंधन संकट बना हुआ है।

नवाज ने रविवार को ईंधन संकट के मामले पर जांच के आदेश दिए।

सऊदी अरब की यात्रा से शनिवार को देश वापस लौटने के बाद नवाज ने चार अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया, जिनमें पेट्रोलियम सचिव अबिद सईद, उपसचिव नईम मलिक और राज्य के पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख अमजद जनूजा शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन संकट की वजह से देश में बिजली उत्पादन क्षमता भी 2,000 मेगावाट से अधिक घट गई है, जिससे 7,000 मेगावाट बिजली की कमी हो गई है। जल्द ही अन्य बिजली संयंत्रों में भी कामकाज बंद हो सकता है।

विपक्षी नेता इमरान खान ने देश में मौजूदा संकट के लिए सरकार की अलोचना की है।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493