ईएसआई योजना अब देश के 461 जिलों में

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने ईएसआई कॉर्पोरेशन (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) की 461वीं बैठक में घोषणा की कि देश के 461 जिलों में उपस्थिति और देश की 10 फीसदी आबादी को लाभान्वित करने के साथ ईएसआई योजना लगातार विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

बैठक में इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक में राजस्थान के अलवर में 50 बिस्तरों के अस्पताल व बिहटा (पटना, बिहार) में 100 बिस्तरों के अस्पताल को भी मंजूरी प्रदान की गई।

यहां जारी बयान के अनुसार, प्राथमिक देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों में भीड़ कम करने के लिए पहले ईएसआई कॉर्पोरेशन ने एक-तिहाई ईएसआई डिस्पेंसरियों को छह बिस्तरों के अस्पतालों में उन्नयन का निर्णय लिया है। छह बिस्तरों के अस्पतालों में ईएसआई डिस्पेंसरियों का ये उन्नयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

बयान के अनुसार, ईएसआई मेडिकल कॉलेज/ईएसआई-पीजीआईएमएसआर से यूजी/पीजी पास युवाओं की सेवाओं का उपयोग ईएसआई अस्पताल/डिस्पेंसरियों में करने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। ईएसआई/अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए ईएसआई कॉर्पोरेशन ने इन-हाउस पोस्ट ग्रेजुएट इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसरों (आईएमओ) को स्पेशलिस्ट के कैडर में पदोन्नत करने की नीति को मंजूरी दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493