क्वीटो, 16 मार्च (आईएएनएस)। ईक्वाडोर के पस्ताजा प्रांत में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 22 सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईक्वाडोर के राष्ट्रपति रफायेल कोरेया ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई भी नहीं बचा।
रफायेल ने कहा, “पस्ताजा में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें 22 लोग सवार थे।”
dharmpath.com dharmpath