हनी सिंह : शेर अगर बीमार है तब भी शेर!

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। आंखों पर काला चश्मा, छोटे बालों में जितनी भी हेयर स्टाइट हो सके, वे सब और कमाल देखिए कि जिन गानों पर वह परफॉर्म करते हैं वे एक के बाद हिट हो जाते हैं। ये हैं यो! यो! हनी सिंह का जलवा। इंडिया के सबसे बड़े इंटरटेनर यो! यो हनी सिंह काफी समय बाद लाइव परफार्म करते नजर आएंगे।

हनी सिंह देश में संगीत के आइकन माने जाते हैं। उनके गानों से लोग स्तब्ध तो हो जाते हैं साथ ही साथ उनके ही नशे में खो जाते हैं। उन्हीं के हिप-हॉप गाने लव डोज, चार बोतल वोदका, पार्टी ऑल नाइट, लुंगी डांस लोगों के जुबान पर हमेशा चढ़े रहते हैं।

बात 2015 की करें तो उनके गाने धीरे-धीरे से को सबसे अधिक बार देखा गया।आज हनी सिंह भारत ही नहीं पूरे एशिया से टॉप 5 पॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं, करीब 2 साल से यो यो हनी सिंह गायब हैं ? क्या इतने दिनों में उन्हें किसी ने देखा! शायद नहीं। अपने करियर के पीक समय पर कोई स्टार ऐसे कैसे अंडरग्राउंड हो सकता है। यह सवाल किसी के गले नहीं उतर रहा है।

वर्ष 2015 में भी उनके कई गाने आए और हिट हुए, लेकिन वे पहले से तैयार कर लिए गए थे। तो सवाल यह उठता है कि आखिर हनी सिंह हैं कहां और क्यों वो अंडर ग्राउंड है? उनके साथ क्या हो गया?

15 मार्च को हनी सिंह का बर्थ डे था। पिछले साल भी उन्हें उनके बर्थ डे पर ट्रेस नहीं किया जा सका था। लेकिन इस बार हनी सिंह के सामने आए हैं उनके ये शब्द.. ‘शेर अगर बीमार है, तब भी वो शेर ही होता है।’

सूत्रों के अनुसार, हनी सिंह फिलहाल दिल्ली से सटे नोएडा के अपने घर में आराम कर रहे हैं। वे एक लंबी बीमारी से पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं। इस बार का बर्थ डे वैसे ही मनाएंगे जैसा वो 2 साल पहले मनाते थे। 18 मार्च को हनी सिंह का दुबई में एक बड़े अंग्रेजी समाचार समूह के कार्यक्रम में लाइव परफार्म करते हुए देखा जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493