ईजियन सागर में नौका पलटी, 9 शरणार्थी मरे

एथेंस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ईजियन सागर में मंगलवार को एक नौका पलटने से उसमें सवार चार बच्चों सहित नौ शरणार्थियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीस के तट रक्षक ने बताया कि तुर्की से ग्रीस जा रही एक छोटी सी नौका ग्रीस के कोस द्वीप के निकट पलट गई।

सात शरणार्थियों को बचा लिया गया है, जबकि लापता कम से कम पांच लोगों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

हादसे में जीवित बचे शरणार्थी ने कहा कि नौका पर लगभग 20 शरणार्थी सवार थे।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुमान के मुताबिक, इस साल 10 नवंबर तक ईजियन सागर में 512 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है, जबकि 3,500 शरणार्थियों ने भूमध्यसागर पार किया है।

यूरोप में सुरक्षा की चाहत में लगभग 6.2 लाख शरणार्थियों (अधिकांशत: सीरिया के) के अब तक ग्रीस पहुंचने की खबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493