नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस टेनिस लीग (सीटीएल) का दूसरा संस्करण 23 नवंबर से मुबई में शुरू होगा।
मुंबई टेनिस मास्टर्स और पंजाब मार्शल्स के बीच सीटीएल-2 का पहला मैच खेला जाएगा।
मुंबई की टीम अगले ही दिन 24 नवंबर को रायपुर रेंजर्स से खेलती नजर आएगी।
छह टीमों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट इसके बाद 25-26 नवंबर को चेन्नई में, 27-28 नवंबर को चंडीगढ़ में, 29-30 नवंबर को हैदराबाद में, 1-2 दिसंबर को रायपुर में और 3-4 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा।
छह दिसंबर को फाइनल मुकाबला हैदराबाद में होगा।
टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है तथा प्रत्येक ग्रुप में शामिल तीन-तीन टीमें आपस में दो-दो मैच खेलेंगी।
विजेता टीम के लिए इनामी राशि एक करोड़ रुपये रखी गई है और उप-विजेता टीम को 50 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath