कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को ईडन गरडस स्टेडियम में होने वाले मैच में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) तीन नए स्टैंड का नाम राज्य के तीन प्रसिद्ध लोगों के नाम पर रखेगा।
कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को ईडन गरडस स्टेडियम में होने वाले मैच में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) तीन नए स्टैंड का नाम राज्य के तीन प्रसिद्ध लोगों के नाम पर रखेगा।
एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सीएबी अधिकारी ने बताया कि यह तीन ख्याति प्राप्त लोग भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और क्रिकेट प्रशासक जगमोहन डालमिया हो सकते हैं।
सूत्र के मुताबिक, “केएल ब्लॉक का नाम जगमोहन डालमिया के नाम पर रखा जा सकता है। जी और एच ब्लॉक का नाम ए.एन घोष, पंकज रॉय और बी.एन. दत्त के नाम पर रखा जा सकता है।”
सीएबी के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने घोष, विश्वनाथ दत्त और उनके पिता के नामों का सुझाव दिया है।
अन्य लोगों के नाम पर स्टैंड का नामकरण किया जा सकता है उसमें स्नेहांशु आचार्य और सिद्धार्थ शंकर रे और गांगुली के नाम शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath