बांदा, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की तिंदवारी पुलिस ने शुक्रवार को अमलीकौर गांव छापामार कर दो असलहा कारखानों का भंडाफोड़ कर डेढ़ दर्जन असलहों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ए.के. सिंह ने बताया, “मुखबिर की सूचना पर अमलीकौर गांव में छापामार कर दो अवैध रूप से संचालित असलहा कारखानों का खुलासा किया गया है। इनसे डेढ़ दर्जन तमंचा और एक बंदूक के अलावा असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अवैध असलहा बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, लेकिन लिखापढ़ी न होने पाने के कारण उनके नाम उजागर नहीं किए जा सकते।”
dharmpath.com dharmpath