उप्र : 24 घंटों में 4,384 लीटर कच्ची शराब बरामद

बांदा, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटों में छापामारी कर 4,384 लीटर महुआ की कच्ची शराब बरामद की है। यह जानकारी देर शाम एसपी ने दी।

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया, “मटौंध थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक और भूरागढ़ चौकी प्रभारी ने दोपहर बाद केन नदी किनारे बोधी पुरवा के खेतों में छापेमारी कर जमीन के नीचे गड़ी 28,00 लीटर महुए की कच्ची शराब के अलावा 125 कुंतल लाहन बरामद किया है। साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।”

उन्होंने बताया, “नगर कोतवाली पुलिस ने 415 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पिछले 24 घंटों में पुलिस जिलेकी पुलिस ने 4,384 लीटर कच्ची महुए की शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद किया है। यहां शराब माफिया खेतों में शराब बनाने का गोरखधंधा कर रहे हैं, पूरी शराब जमीन के नीचे से बरामद की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493