कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। ईडन गार्डन्स स्टेडियम को भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है।
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। भारतीय टीम इस ऐतिहासिक स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला दिन-रात का टेस्ट खेलेगी।
भारत को इस साल नवम्बर में न्यूजीलैंड के साथ तीन टेस्ट मैच और पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलनी है।
टेस्ट मैचों के लिए इंदौर, कानपुर और कोलकाता को आयोजन स्थलों के रूप में चुना गया है।
सीएबी के एक आला अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हमने दिन-रात के टेस्ट के लिए बीसीसीआई से निवेदन किया और वह हमारे निवेदन को मान गया। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खबर है।”
भारत को अगले सीजन में अपने घर में कुल 13 टेस्ट मैच खेलने हैं।
dharmpath.com dharmpath