मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने आगामी टेलीविजन शो ’24’ के दूसरे सीजन में अपने सौतेले बेटे सिकंदर खेर के लुक को शानदार करार दिया है।
अनुपम ने लिखा, “प्यारे सिकंदर आप ’24’ सीजन 2 के फस्र्ट लुक में शानदार लग रहे हैं।”
टेलीविजन शो ’24’ में अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वह जासूसी थ्रिलर में आतंकवाद निरोधक दस्ते के एजेंट जय सिंह राठौर के रूप में दिखाई देंगे।
इसमें उनके साथ साक्षी तंवर, सुरवीन चावला, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया, नील भूपलम, सपना पब्बी और सुधांशु पांडेय जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath