ईडी की कमान कर्नल सिंह के हाथ

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।

कर्नल सिंह 1984 बैच के आईपीएस हैं। वह इस पद पर 31 अगस्त 2017 तक रहेंगे।

यह पद अगस्त 2015 से ही रिक्त था। सरकार ने पूर्व ईडी निदेशक राजन एस. कटोच का कार्यकाल कम कर दिया था और इस पद का अतिरिक्त प्रभार सिंह को सौंप दिया था। उनका कार्यकाल नवंबर में अन्य तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया गया था।

फरवरी 2016 में उन्हें दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया था और इस बार यह विस्तार छह माह का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493