चेन्नई, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु में ग्रेनाइट कंपनियों की 52 करोड़ रुपयों की संपत्ति जब्त की है। यह जानकारी ईडी ने शुक्रवार को दी।
ईडी के अनुसार उसने धन शोधन निवारण अधिनियम की रोकथाम (पीएमएलए) के तहत 52 करोड़ रुपयों की 284 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया।
ईडी ने ट्वीट किया कि ओम साईं ग्रेनाइट्स, पल्लव ग्रेनाइट इंडस्ट्रीज और उनके साझेदारों की यह सम्पत्तियां मदुरै ग्रेनाइट खनन घोटाले से संबंधित हैं।
ईडी ने कहा कि उसने इस महीने पीएमएलए के तहत इससे पहले कुमार ग्रेनाइट्स और कुमार एक्सपोर्ट्स चलाने वाले सी. पेरियाकरुप्पम, के. बालाकृष्णन, पी.टी. सुबिया और उनके परिजनों की 37.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।
dharmpath.com dharmpath