मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को ईद-अल-अदहा (बकरीद) पर बंद हैं। प्रमुख सूचकांकों में एक दिन पहले गुरुवार को तेजी रही थी।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 40.51 अंकों की तेजी के साथ 25,863.50 पर और निफ्टी 22.55 अंकों की तेजी के साथ 7,868.50 पर बंद हुआ था।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.94 अंकों की गिरावट के साथ 25,798.05 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में इसने 25,949.90 के ऊपरी और 25,670.96 के निचले स्तर को छुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,838.40 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में इसने 7,894.50 के ऊपरी और 7,804.10 के निचले स्तर को छुआ था।
dharmpath.com dharmpath