भोपाल, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप में तल्खी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस रही। हवाएं राहत देने वाली थीं। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश भी दर्ज की गई, लेकिन राज्य के अधिकांश इलाके शुष्क रहे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री, इंदौर में 17.8 डिग्री, ग्वालियर में 22.2 डिग्री और जबलपुर में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, इंदौर में 32 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath