‘ईधु नम्मा आलु’ के लिए खास गीत नहीं कर रही हूं : हासन

चेन्नई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी तमिल फिल्म ‘ईधु नम्मा आलु’ के लिए कोई भी खास गीत नहीं गा रही है।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, श्रुति इस फिल्म के लिए खास गीत करने जा रही थी, जिसे अब अभिनेत्री ने सिरो से खारिज कर दिया है।

श्रुति के एक प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा, “श्रुति से पिछले साल फिल्म ‘ईधु नम्मा आलु’ के लिए एक गाने के लिए संपर्क किया गया था और उन्होंने यह गीत गाया था। हालांकि, वह इस गीत में अब नहीं होंगी। उनसे एक खास गीत के लिए भी संपर्क न तो संपर्क किया गया था और न ही वह ऐसा कोई गीत कर रही हैं।”

पंडीराज द्वारा निर्देशित फिल्म में सिलाम्बरासन (सिंबु) और नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

श्रुति के पास वर्तमान में सूर्या की फिल्म ‘एस3’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493