चेन्नई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ‘मित्र, माई फ्रैंड’ और ‘फिर मिलेंगे’ जैसी फिल्मों की निर्देशक दिग्गज अभिनेत्री रेवथी, निर्देशक विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन’ के तेलुगू-तमिल रीमेक का निर्देशन करेंगी।
विकास द्वारा 2013 में निर्देशित फिल्म को काफी सराहना हासिल हुई थी।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के निर्देशन के लिए रेवथी को लिया गया है। फिल्म के मुख्य किरदारों पर फैसला किया जाना बाकी है। फिल्म के संवादों को अभिनेत्री सुहासिनी मणि रत्नम द्वारा दोनो भाषाओं में डब किया जाएगा।”
सूत्र ने आगे बताया कि इस साल के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा, “सुहासिनी ने फिल्म की पहली छमाही का काम पूरा कर लिया है और वह अगले कुछ महीनों में फिल्म की दूसरी छमाही का काम भी पूरा कर लेंगी। अक्टूबर और नवम्बर तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath