नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय उपभोक्ताओं में क्षेत्रीय और स्थानीय सामग्री उपलब्ध कराने तथा छोटे और मझोले शहरों के पाठकों को आकर्षित करने के लिए ईनयूनी ने कंटेंट डिलीवरी प्लेटफार्म लांच किया है।
ईनयूनी की संकल्पना 2017 में की गई है और इसे नोएडा के एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर सेंटर में विकसित किया गया। ईनयूनी एक क्षेत्रीय और शहर की कांटेंट से जुड़ा कंटेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। स्टार्टअप शहरों पर आधारित कंटेंट में बढ़ोतरी पर फोकस कर रहा है, जिससे यूजर को किसी शहर से जुड़ी जानकारी काफी थोड़े समय में मिल जाती है। यूजर्स को स्थानीय स्तर पर किसी खास शहर के सामाजिक ताने-बाने से रूबरू कराने के लिए उन्हें एप से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
एक बयान में कहा गया कि ईनयूनी सिटी सेंट्रिक एप्स ने हर शहर को नेट के प्लेटफॉर्म के केंद्र में ला दिया है। ईनयूनी की ओर से रिलीज किए ये एप्स किसी भी खास शहर की ओबाहवा और वहां की संस्कृति को वास्तविक अंदाज में महसूस कराते हैं। ये एप्स बिना किसी हलचल या दौड़भाग के खास शहर से किसी यूजर को कनेक्ट करते हैं, उस शहर की व्याख्या करते हैं और उस शहर की संस्कृति और सार तत्व का विवरण देकर यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव से रूबरू कराते हैं।
ईनयूनी के सहस्संथापक शशांक राय ने कहा, “हाल में भारत में देश के टियर-2 और टियर 3 के शहरों से ऑनलाइन कंटेंट को पढ़ने में लोगों की ज्यादा रुचि देखी गई है। अब आधे से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स अपनी स्थानीय भाषा में कंटेंट की तलाश इंटरनेट पर कर रहे हैं। इसमें समाचार, खेलकूद और मनोरंजन जैसी श्रेणियों में स्थानीय भाषा में सामग्री की तलाश काफी लोग कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath