ईपीएल : एवर्टन ने युनाइटेड को बराबरी पर रोका

लीवरपूल, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 14वें दौर में रविवार देर रात मैनचेस्टर युनाइटेड एफसी और एवर्टन के बीच हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एवर्टन को इस मुकाबले में युनाइटेड से मिलने वाली हार से बचाने में मारोउअने फेल्लैनि ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तय समय की समाप्ति से एक मिनट पहले पेनाल्टी गोल हासिल किया, जिसकी बदौलत यह मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।

मुकाबले के पहले हाफ में ज्लातान इब्राहिमोविक ने 42वें मिनट में गोल दागकर युनाइटेड का खाता खोला और क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी युनाइटेड ने अपना दमदार खेल जारी रखा और क्लब को पूरी उम्मीद थी कि वह इस मैच में जीत हासिल करेगा लेकिन मारोउअने फेल्लैनि की ओर से 89वें मिनट में हासिल किए गए पेनाल्टी गोल को लेटिन बेन्स ने गोल में तब्दील कर एवर्टन को बराबरी पर ला खड़ा किया।

बेन्स की ओर से किए गए गोल की बदौलत एवर्टन हार झेलने से बच गया और यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493