मेरे नेतृत्व में सुधरा है युनाइटेड का खेल प्रदर्शन : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए अपने पिछले 11 मुकाबलों में से दो में ही जीत हासिल की है।

इसके बावजूद क्लब के कोच जोस मोरिन्हो का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल उनके नेतृत्व में युनाइटेड के खेल प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल युनाइटेड के कोच लुइस वान गाल थे। मोरिन्हो का कहना है कि पिछले साल की तुलना में उनके नेतृत्व में युनाइटेड क्लब काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

इंग्लिश प्रीमियर लीग में रविवार देर रात युनाइटेड और एवर्टन के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। एवर्टन को इस मुकाबले में युनाइटेड से मिलने वाली हार से बचाने में मारोउअने फेल्लैनि ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तय समय की समाप्ति से एक मिनट पहले पेनाल्टी गोल हासिल किया, जिसकी बदौलत यह मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में मोरिन्हो ने कहा, “पिछले कुछ साल में युनाइटेड के खेल प्रदर्शन में बड़ा बदलाव आया है लेकिन आप अब देख सकते हैं कि परिणाम ही मायने रखते हैं। यह काफी अच्छा प्रदर्शन था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493