ईपीएल खिताब आर्सेनल से दूर नहीं : वेनगर

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब आर्सेनल के मैनेजर अर्सीन वेनगर ने कहा है कि उनकी टीम इस साल के ईपीएल खिताब जीतने के लिए हर जरूरी तैयारी कर रही है।

आर्सेनल ने 2004 में यह खिताब जीता था लेकिन उसके बाद उसके लिए सूखा है। वेनगर के मुताबिक इस साल उनकी टीम के लिए ईपीएल खिताब दूर नहीं।

2014-15 सत्र में आर्सेनल तीसरे स्थान पर रहा था। चैम्पियन चेल्सी से उसके 12 अंक कम थे। इसके बाद इस टीम ने लगातार दूसरे साल एफए कप खिताब अपने नाम किया।

वेनगर ने कहा, “ईपीएल हमारा टारगेट है। हमारे लिए बीता सत्र काफी प्रतिस्पर्धी रहा था। हम इस खिताब से दूर नहीं।”

इस बीच, वेनगर ने कहा है कि स्ट्राइकर याया सानोगो लोन पर आधारित करार के तहत एजाक्स के लिए खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493