चीन में 3 घंटे में विला का निर्माण

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शांक्सी प्रांत में तीन घंटे से भी कम अवधि में 3-डी प्रिंटेड दो मंजिला विला का निर्माण किया गया। सोमवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ के मुताबिक, चीन के शांक्सी प्रांत के शियान में 17 जुलाई को एक क्रेन ने बैठक, शयन कक्ष, रसोईघर और आराम कक्ष के मॉडयूल तीन घंटे से भी कम अवधि में संकलित किए।

3डी प्रिंटेड विला के निर्माण और डिजाइन के प्रमुख इंजीनियर ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “परंपरागत निर्माण तरीके से एक विला के निर्माण में कम से कम छह महीने का समय लगता है, जबकि 3डी प्रिंट मॉडयूल का इस्तेमाल कर इस प्रक्रिया की अवधि को कम किया जा सकता है।”

इस विला पर प्रति वर्ग मीटर लगभग 400 से 480 डॉलर की लागत आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493