लीसेस्टर, 1 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के क्लब लीसेस्टर सिटी के प्रमुख कोच क्लॉडियो रानिएरी ने कहा कि उन्हें पता है कि उनकी टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने के काफी करीब है, लेकिन इसके बावजूद भी वह काफी तनावमुक्त महसूस कर रहे हैं।
लीग सूची में क्लब 76 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है और मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद टॉटेनहम हॉटस्पर खिताबी दौड़ से बाहर हो जाएगा।
वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, रानिएरी ने कहा, “मैं काफी तनाव मुक्त हूं, क्योंकि मैं अपने खिलाड़ियों को देख रहा हूं। वे काफी अच्छे से प्रशिक्षित हैं और एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। बेहतर रूप में तैयार रहना काफी जरूरी है।”
कोच ने हालांकि, यह भी कहा कि भले ही वह इस खिताबी जीत को हासिल करने के काफी करीब हों, लेकिन अब भी उन्हें काफी मेहनत करने की जरूरत है।
रानिएरी ने कहा, “हम अपने इस सपने को सच करने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह हुआ नहीं है। मैं शहर के भीतर जो खुशी फैली हुई है, उसे महसूस कर सकता हूं, लेकिन अब भी काफी मेहनत करने की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath