बिपाशा-करण की शादी में अमिताभ, शाहरुख शामिल हुए

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की।

मुंबई के सेंट रेगिस होटल में आयोजित शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए अन्य सितारों में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, सोनम कपूर, प्रीति जिंटा, मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया और रितेश देशमुख, संजय दत्त और रणबीर कपूर जैसे लोग शामिल थे।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, करण शनिवार को एक निजी समारोह में बिपाशा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शादी में वह एक अलग अंदाज में नजर आए।

इसके पहले शुक्रवार को बिपाशा और करण की मेहंदी की रस्म जुहू स्थित विला 69 में संपन्न हुई, जहां शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, सोफी चौधरी, फैशन डिजाइनर रॉकी एस और फिटनेस एक्सपर्ट डिने पांडे्य शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493