बांग्लादेश में हिदू दर्जी की हत्या, आईएस ने ली जिम्मेदारी

ढाका, 1 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने बांग्लादेश के तंगेल जिले में एक हिंदू दर्जी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

‘बीडीन्यूज24’ की रपट के मुताबिक, निखिल चंद्रा जोरदर (50) की शनिवार को गोपालपुर में गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अपराह्न् 12.30 बजे दर्जी की दुकान के सामने जोरदर की हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “निखिल की दुकान पर तीन युवक पहुंचे। वे उनसे कुछ बातचीत करने के बहाने पास की एक सड़क पर ले गए। इसके बाद उन्होंने उसपर धारदार हथियार से अंधाधुंध हमले किए और उसकी मौत की पुष्टि के बाद वहां से फरार हो गए।”

निखिल की हत्या कई अन्य ब्लॉगर, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय शिक्षकों की हत्याओं की तरह की गई।

निखिल इसके पहले पैगंबर मोहम्मद की निदा के मामले में तीन महीने की जेल काट चुका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493