ईपीएल : चेल्सी और लीवरपूल की जीत

लंदन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार को चेल्सी और लीवरपूल ने जीत हासिल की। चेल्सी ने जहां स्टोक सिटी को 5-0 से हराया वहीं लीवरपूल ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लीसेस्टर सिटी को 2-1 से मात दी।

चेल्सी को स्टोक सिटी के खिलाफ थोड़ा भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा। स्टोक सिटी ने बीते छह में से सिर्फ एक मैच जीता है।

दूसरी ओर, मोहम्मद सालाह के दो गोलों की मदद से लीवरपूल की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरी ओर, लीसेस्टर सिटी चार मैचों से जीत का मुंह नहीं देख पाई है।

लीसेस्टर ने जेमी वार्डी द्वारा किए गए गोल की मदद से तीसरे मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन इसके बाद सालाह ने लगातार दो गोल करते लीवरपूल की जीत तय कर दी।

इस जीत ने लीवरपूल को 41 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर मजबूत किया है।

शनिवार को ही बोर्नमाउथ ने एवर्टन को 2-1 से हराया जबकि स्वानसी सिटी ने वॉटफोर्ड को इसी अंतर से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493