नैरोबी, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम केन्या में एक प्रमुख राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हादसा सुबह उस समय हुआ, जब नकुरू-एल्डोरेट राजमार्ग पर दुर्घटना के लिए कुख्यात एक स्थान पर एक बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई।
पुलिस ने बताया कि बस सीमांत शहर बसिया से यात्रियों को लेकर नैरोबी जा रहा थी और ट्रेलर उत्तर-पश्चिम केन्या में एल्डोरेट शहर की तरफ बढ़ रहा था।
अपराध जांच निदेशालय के प्रमुख गिदोन किबुंजा ने बताया कि घटनास्थल पर बस के मलबे से 28 शव निकाले गए, जबकि अन्य दो ट्रेलर से निकाले गए।
dharmpath.com dharmpath