लंदन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चेल्सी को इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार को लगातार तीसरी हार मिली। उसे स्टोक सिटी ने 1-0 से हराया।
इस मैच में चेल्सी अपने कोच जोस मोरिन्हो के बगैर मैदान में उतरी। मोरिन्हो पर स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध था।
अक्टूबर में वेस्ट हैम के साथ हुए मैच में मिली 1-2 से हार के बाद मोरिन्हो ने मैच अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द कहे थे और इसी कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
चेल्सी को 12 लीग मैचों में सातवीं हार मिली है। चेल्सी ईपीएल तालिका में 16वें स्थान पर खिसक गया है।
अन्य मैचों में वेस्ट हैम युनाइटेड ने एवर्टन को 1-1 की बराबरी पर रोका जबकि न्यूकैसल युनाइटेड ने बार्नमाउथ को 4-0 से हराते हुए खुद को रेलीगेशन के खतरे से बाहर किया।
dharmpath.com dharmpath