नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में जनता के जनादेश का सम्मान करती है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई देती है।
शाह ने ट्वीट कर कहा, “मैं नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को जीत के लिए बधाई देता हूं।”
उन्होंने कहा, “हम बिहार के लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। नई सरकार के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि नई सरकार बिहार को विकास के संदर्भ में बहुत आगे ले जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath