ईपीएल : लिवरपूल ने साउथेम्प्टन को 2-0 से हराया

साउथेम्प्टन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 27वें दौर के मुकाबले में लिवरपूल ने रविवार को साउथेम्प्टन को 2-0 से मात दी।

बीबीसी के अुनसार, इस जीत के बाद लिवरपूल अंकतालिका में 54 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। दूसरे पायदान पर काबिज मैनचेस्टर युनाइटेड के 27 मैचों में 56 अंक हैं।

मैच में शुरू से ही लिवरपूल ने मेजबान साउथेम्प्टन पर दवाब बनाए रखा और छठे मिनट में स्ट्राइकर रॉबटरे फिरमिनो ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। यह इस सत्र में फिरमिनो का 20वां गोल था।

मेजबान टीम ने वापसी को कोशिशें तेज कर दीं लेकिन वह लिवरपूल के गोलकीपर सिमोन मिनोले को परेशान नहीं कर सके। पहला खत्म होने से पहले 42वें मिनट में मोहम्मद सलाह ने मैच का दूसरा और इस सत्र का अपना 29वां गोल दाग कर मेहमान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

मैच के दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493