आईओसी प्रमुख ने संयुक्त कोरियाई आइस हॉकी टीम को सराहा

प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया), 12 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने दक्षिण और उत्तर कोरिया की संयुक्त आइस हॉकी टीम की महिला खिलाड़ियों से कहा कि अपने पहले ही मुकाबले में स्विट्जरलैंड से हारने के बावजूद उन्हें अपने आप पर गर्व होना चाहिए।

आईओसी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी यानहोप के अनुसार, संयुक्त कोरियाई टीम ने शनिवार को ओलम्पिक में पदार्पण किया लेकिन उसे स्विट्जरलैंड के खिलाफ 0-8 से हार झेलनी पड़ी।

बाक मैच के दौरान 6000 सीट के क्षमता वाले एरेना में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए-इन, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन और उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री किम योंग नाम के साथ बैठे हुए थे।

मैच समाप्त होने के बाद बाक और उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात की।

आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने कहा, “बाक ने खिलाड़ियों से कहा कि महत्वपूर्ण चीज यह थी कि वह अच्छे से लड़े। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आपने अपना जी-जान लगा दिया। आपको इस पर गर्व होना चाहिए।”

एडम्स के अनुसार, बाक ने खिलाड़ियों से कहा कि वे इस खेल के महत्व को महसूस करेंगे।

एडम्स ने कहा, “बाक ने खिलाड़यों से कहा कि वे आने वाले समय में इस खेल के महत्व को समझेंगे। बाक ने यह भी कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें ज्ञात है कि खिलाड़ियों ने कैसा महसूस किया होगा। यह ओलम्पिक खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493