ईयरफोन लगा ट्रेन ट्रैक पर चल रहे 2 दोस्त कटे

शहर के बगहिया निवासी मानस चौरसिया और बरई टोला निवासी अभिषेक चौरसिया दोस्त थे। परिजनों ने बताया कि दोनों रविवार को दोपहर बाद एक बजे साथ ही घर से निकले। दोनों ने ईयरफोन लगाया और गाना सुनते हुए चल पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक खलीलाबाद कस्बे के गायत्री मंदिर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। इसी बीच पीछे से ट्रेन आ गई। वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके और उसके नीचे आ गए। दोनों की वहीं मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493