तेहरान : ईरान में हालात बद से बदतर होते जा रहा है. विरोध प्रर्दशन रुकना का नाम नहीं ले रहा है. ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स का कहना है कि ये प्रोटेस्ट सालों में सबसे बड़े हैं और सरकार इन्हें दबाने के लिए “मास किलिंग” का सहारा ले रही है. वहीं ईरान सरकार देश में लगातार सख्ती बढ़ाती जा रही है. देश में इंटरनेट बंद कर दिया है. मौत के आकड़े छिपाए जा रहे है. इसके बाद भी कम से कम 538 मौतों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर जल्द हमले की बात कर रहे हैं.
वहीं ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने हमले की हालम में जवाबी कार्वाही करने की बात कही है. तो चलिए जानते हैं कि इरान में अभी तक क्या-क्या हुआ है.बीबीसी ने तेहरान के पास एक मुर्दाघर से फुटेज में लगभग 180 बॉडी बैग गिने हैं. US-बेस्ड ह्यूमन राइट्स न्यूज एजेंसी का कहना है कि उसने ईरान में 495 प्रोटेस्टर्स और 48 सिक्योरिटी वालों की मौत की पुष्टि की है. नॉर्वे-बेस्ड NGO ईरान ह्यूमन राइट्स ने कहा, “अनवेरिफाइड रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कम से कम कई सौ और कुछ सोर्स के अनुसार 2000 से ज़्यादा लोग मारे गए होंगे.”
dharmpath.com dharmpath