ईरानी फुटबाल को उन्नत करने के लिए इवानकोविक प्रतिबद्ध

तेहरान, 23 नवंबर (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब ईरानियन पर्सेपोलिस के मुख्य कोच ब्रांको इवानकोविक ने कहा कि वह अपनी जानकारी का इस्तेमाल ईरान के फुटबाल को आगे ले जाने के लिए करेंगे।

तेहरान टाइम्स ने बुधवार को इवानकोविक के हवाले से लिखा है, “मैं ईरान आपकी खेलने की शैली बदलने और खेल में सुधार करने आया हूं। ईरान की टीमें इंग्लिश फुटबाल शैली के साथ खेलती हैं जो स्वाभविक है क्योंकि अंग्रेज ही इस खेल को लेकर ईरान आए थे।”

इवानकोविक ने कहा, “मैं आपका पारंपरिक खेल बदलने आया हूं और आधुनिक खेल सिखाना चाहता हूं। इसलिए मैं यहां हूं।”

उन्होंने कहा, “इस समय, मैं पर्सेपोलिस का कोच हूं और मैं अपनी टीम द्वारा पिछले सीजन में हासिल किए गए परिणाम से पूरी तरह से संतुष्ट हूं। मैं ईरान की सबसे प्रसिद्ध टीम के साथ खुश हूं।”

क्रोएशिया के रहने वाले इवानकोविक अपने देश की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद की दौड़ में थे, लेकिन वह इस रेस में ज्लाटको डालिक से हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493