ईरानी सेना ने कुर्द ठिकानों पर बमबारी की

एक कुर्द सुरक्षा सूत्र ने बताया, “ईरानी सेना ने अर्बिल प्रांत में सीमा से सटे क्षेत्र सोडकन और सोरन पर हमला किया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए और कई रिहायशी इमारतें नष्ट हो गईं।”

सूत्र ने बताया कि ईरानी सेना ने अपने देश की सीमा के पास स्थित हज ओमरन कस्बे के अलाना, कुना रे, हरमन गांवों में बमबारी की।

अभी तक इस बमबारी में किसी के मरने की खबर नहीं है लेकिन इस हमले के बाद कई परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493