तेहरान, 19 मई (आईएएनएस)। ईरान के एक परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए वैश्विक शक्तियों के साथ बेहतर समझौता करना चाहता है, लेकिन वह दूसरे पक्ष की अतिरंजित मांगें पूरी नहीं करेगा। मंगलवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।
समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ ने उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-ए-रावांची के हवाले से कहा, “हम अच्छे समझौते की दिशा में अग्रसर है, लेकिन किसी भी स्थिति में विपक्ष की अतिरंजित मांगों को पूरा नहीं करेंगे।”
गौरतलब है कि ईरान और पी5 प्लस1 समूह के देश (अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस, फ्रांस और जर्मनी) जून के अंत तक तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर एक व्यापक समझौते को अंतिम रूप देना चाहते हैं।
ईरान और अन्य छह देशों के वार्ताकारों ने 16 मई को आस्ट्रिया की राजधानी वियना में परमाणु समझौते को अंतिम रूप देने के मसौदे पर ताजा दौर की चर्चा समाप्त की है। अब दोनों पक्ष वियना में बुधवार को नए दौर की वार्ता के लिए तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath