ईरान, अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता फिर शुरू

जेनेवा, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के मध्यस्थों के बीच शनिवार सुबह परमाणु वार्ता फिर से शुरू हुई।

जेनेवा, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के मध्यस्थों के बीच शनिवार सुबह परमाणु वार्ता फिर से शुरू हुई।

समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, उप विदेश मंत्री अब्बास अरकची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने वेंडी शेरमन के नेतृत्व वाली अमेरिकी मध्यस्थों की टीम से मुलाकात की।

दोनों प्रतिनिधिमंडलों के बीच गुरुवार को भी सुसंगठित और विस्तृत चर्चा हुई।

वार्ता रविवार को भी जारी रहेगी और इसके बाद अंतिम दौर की वार्ता में पी5 प्लस1 के विदेश मंत्री भी जुड़ेंगे।

मोहम्मद जावेद जरीफ ने बुधवार को जेनेवा में अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी से मुलाकात की।

उन्होंने इसके बाद बर्लिन, ब्रसेल्स और पेरिस का दौरा किया और जर्मनी व फ्रांस के विदेश मंत्रियों और यूरोप की विदेश नीति मामलों की प्रमुख फेडरिका मोघरिनी के साथ अपने विचार साझा किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493