दिल्ली : पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 27 वर्षीय पुलिस हवलदार की तीन हमलावरों ने उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में हवलदार जीतेंद्र खत्री का घर है। उसके घर के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। गोली उसके सीने में जाकर लगी।

खत्री को शीघ्र ही पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे फोर्टिस अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस को शक है कि हमले का कारण व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

2014 में कुल 16 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई थी। इन पुलिसकर्मियों की या तो हत्या कर दी गई थी अथवा वाहनों से कुचलकर उनकी मौत हुई। यह दशक का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

हाल ही में एक पुलिसकर्मी की शराब तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य की मौत तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493