ईरान का अमेरिका के साथ वार्ता की संभावना से इनकार

तेहरान, 9 जून (आईएएनएस)। ईरान ने शुक्रवार को 2015 परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका के साथ दोबारा चर्चा की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि जब तक वाशिंगटन धमकियां देना बंद नहीं करेगा तब तक कोई वार्ता नहीं होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी के हवाले से बताया, “जब तक अमेरिका सम्मानित भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा, तब तक किसी भी क्षेत्र में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता की कोई भी संभावना नहीं है।”

कासेमी का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकियों के बाद प्रतिक्रियास्वरूप आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493