दिल्ली में बदली छाई, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बदली छाई रही।

मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में आमतौर पर हल्की बारिश या गरज की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 73 प्रतिशत रहा।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493