वाशिंग्टन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने ईरान के रविवार के मिसाइल परीक्षण को लेकर अंदेशा जताया है कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हो सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने मंगलवार को कहा, “हमें पुख्ता संकेत मिल रहे हैं कि इन मिसाइल परीक्षणों की वजह से ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल गतिविधियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हो सकता है।”
जोश ने कहा कि अमेरिका ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बाधित करने के लिए लगातार रणनीतियों पर काम करेगा और इसके लिए दुनिया को एकजुट करेगा।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी चीन के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर चिंता जताई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाताओं से कहा, “हम इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने वाले हैं और लगातार ऐसा करते रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath