जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 15 घायल

जबलपुर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खमरिया इलाके में स्थित आयुध (ऑर्डिनेंस) निर्माण फैक्ट्री में बुधवार को पुराने बम आदि को नष्ट करने के दौरान हुए विस्फोट में 15 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

रांझी क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक जे. पी. मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस को खमरिया की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली। इस विस्फोट में 15 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों का इलाज फैक्ट्री के अस्पताल में ही चल रहा है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री के फायर सेक्शन में पुराने एक्सपायरी डेट (कालातीत अवधि) के बम और अन्य सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया और इस काम में लगे 15 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493