ऋषि खोलेंगे राज, कैसे गिरफ्तार हुए नीतू के प्यार में

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले 35 वर्षो से भी अधिक समय से अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे ऋषि कपूर अनुपम खेर के टीवी कार्यक्रम में यह राज खोलेंगे कि वह नीतू के प्यार में कैसे गिरफ्तार हुए।

ऋषि अनुपम के कार्यक्रम ‘कुछ भी हो सकता है’ में 1974 की फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के शूटिंग के दिनों की याद ताजा करते हुए बताएंगे कि वे नीतू से कैसे मिले और कैसे उनके बीच प्यार हुआ।

ऋषि ने एक बयान में कहा, “मुझे याद है कि मेरा अपनी प्रेमिका से झगड़ा हुआ था और मैं दुखी था। उसे मनाने के लिए टेलीग्राम लिखने में मैंने नीतू की मदद ली थी। तब हम ‘जहरीला इंसान’ की शूटिंग कर रहे थे।”

ऋषि ने कहा, “वक्त बीतने के साथ मुझे महसूस हुआ कि मेरे लिए नीतू ही बनी है। शूटिंग के लिए यूरोप जाने पर मैंने उसे टेलीग्राम भेज कर कहा कि मैं उसे याद कर रहा हूं। “

यह एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493