‘ईरान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की अमेरिका की साजिशों से निपटेंगे’

तेहरान, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने सोमवार को कहा कि तेहरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों का पूरी क्षमता से जवाब देगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्री बिजान नामदार झांगनेह ने कहा, “यदि ट्रंप ने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने का विचार किया तो हम ट्रंप के प्रयासों को ध्वस्त करने की भरसक कोशिश करेंगे।”

ईरान 12 मई को ट्रंप के फैसले के इंतजार में है और इस फैसले के अनुसार ही अमेरिकी नीतियों पर प्रतिक्रिया देगा।

झांगनेह ने ऊजा समझौते कार्यक्रम से इतर यह बयान दिया। यहां झांगनेह ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने की ओर उल्लेख कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493