काबुल हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हुई

काबुल, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मतदाता पंजीकरण केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है जबकि घायलों की संख्या 120 है।

समाचार एजेंसी एफे ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि कुछ शवों को अस्पतालों की बजाए सीधे घर ले जाया गया, जिस वजह से मृतकों की संख्या बढ़ी है।

रविवार को आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, काबुल में हुए आत्मघाती हमले मृतकों की संख्या 57 और घायलों की 119 थी।

मृतकों में 27 महिलाएं और दो पुलिसकर्मी हैं। जिन शवों को घर ले जाया गया था, उन्हें बाद में अस्पताल ले जाय गया, जिसमें मृतकों की कुल संख्या का पता लगाने में देरी हुई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में लगभग आधी संख्या महिलाओं की हैं जबकि पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493