ईरान के ‘अराश-ए-कमंगीर’ सिस्टम ने मार गिराया अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन

तेहरान-ईरान ने इस हफ्ते होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका के एक आधुनिक MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया. इस ड्रोन को मार गिराने के लिए ईरान ने पने नए एयर डिफेंस सिस्टम ‘अराश-ए-कमंगीर’ का इस्तेमाल किया. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा बंदर अब्बास के पास एक ईरानी सैन्य ठिकाने पर नए हमले करने के बाद ईरान ने ये कार्रवाई की.

ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया है कि ये पहली बार है जब ईरान ने ‘अराश-ए-कमंगीर’ एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इसका पहला प्रयोग MQ-9 रीपर ड्रोन को गिराने के लिए होर्मुज में केशम द्वीप के पास किया गया. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)

माना जा रहा है कि ‘अराश-ए-कमंगीर’ से MQ-9 रीपर ड्रोन गिराकर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दुश्मन विमानों के लिए एक चेतावनी दी है. अमेरिका को साफ तौर पर बता दिया गया है कि अब ईरान के पास उसके जेट और ड्रोन्स को गिराने की ताकत है. (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)

ईरान ने अभी तक ‘अराश-ए-कमंगीर’ सिस्टम के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताया है. ईरान ने इस सिस्टम के बारे में कोई अन्य तकनीकी विवरण नहीं दिया है. न्यूज एजेंसी फार्स ने भी ईरानी अधिकारियों के हवाले से यही बताया है कि खुफिया क्षमताओं वाले एक सिस्टम का उपयोग करके इस मिशन को अंजाम दिया गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493