भारत में कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान

नई दिल्ली – रुपये की बनावट बदलने वाली है. आने वाले समय में 100, 200 और 500 के नोट कागजी नहीं, बल्कि प्लास्टिक के बने होंगे. ये बातें महज कोई कोरी कल्पना नहीं है बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस पर संजीदगी से विचार कर रहा है. RBI अब देश में कागज के पारंपरिक नोटों की जगह टिकाऊ और सुरक्षित प्लास्टिक (पॉलिमर) के नोट लाने की तैयारी को तेज कर रहा है.

लगातार बढ़ते कैश सर्कुलेशन और फटे-गंदे नोटों को बदलने की झंझट को दूर करने के लिए आरबीआई अब पॉलीमर करेंसी की तरफ कदम बढ़ा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही 100, 200 और 500 रुपये के प्लास्टिक नोटों का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है. इन नोटों को सबसे पहले देश के चुनिंदा शहरों में ट्रायल के तौर पर उतारा जाएगा ताकि लोगों और एटीएम (ATM) मशीनों के बीच इसकी स्वीकार्यता को परखा जा सके. वहीं, अगर ये पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहता है, तो आने वाले समय में देश के सभी कागजी नोटों को धीरे-धीरे प्लास्टिक नोटों से बदल दिया जाएगा.

यूपीआई (UPI) और डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भी भारत में नकदी यानी कैश की मांग बरकरार है. वर्तमान में देश में कुल करेंसी सर्कुलेशन तकरीबन 42.86 रुपये ट्रिलियन का है, जिसे संभालना केंद्रीय बैंक के लिए हमेशा से चुनौती रहा है. इसके अलावा, कागज के नोट बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं, फट जाते हैं या पानी में भीगकर पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं, जिससे उन्हें बार-बार बदलना पड़ता है. इसी कैश मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए रिजर्व बैंक अब इस बदलाव की दिशा में गंभीरता से सोच रहा है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493