ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर 5 मार्च को शुरू होगी वार्ता

जेनेवा, 28 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व की छह महाशक्तियों और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर स्वीट्जरलैंड के मॉनट्रियक्स में पांच मार्च को दोबारा वार्ता शुरू होगी।

जेनेवा, 28 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व की छह महाशक्तियों और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर स्वीट्जरलैंड के मॉनट्रियक्स में पांच मार्च को दोबारा वार्ता शुरू होगी।

यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल की तरफ से जेनेवा में जारी एक बयान से यह जानकारी सामने आई है।

यूरोपीय संघ की राजनीतिक निदेशक हेल्गा स्किम्ड ईरान और पी5+1 (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस चीन और जर्मनी) के बीच सोमवार से शुरू हो रही वार्ता की अध्यक्षता करेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी ने कहा, “यूरोपीय संघ वार्ता बहाल करने के लिए हर प्रयास कर रहा है, हम अच्छे समझौते के अवसर को नहीं गंवा सकते।”

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पिछली वार्ता 21-23 फरवरी को जेनेवा में हुई थी, जिसे चीनी प्रतिनिधि वांग कुन ने अच्छे माहौल में हुई गहन और व्यावहारिक वार्ता करार दिया था।

ईरान और विश्व की महाशक्तियों ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की दोबारा शुरुआत 2013 में की थी। इस साल नवंबर में दोनों पक्षों के बीच अंतरिम समझौता हुआ था। ईरान ने कुछ महत्वपूर्ण परमाणु गतिविधियों को इस पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के बदले में रोकने की बात कही थी।

लेकिन वार्ता के लिए तय दो अवधि में सफलता अर्जित न हो पाने पर नवंबर 2014 में मध्यस्थता करने की अवधि सात महीने के लिए बढ़ा दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493