ेसीरिया : मुख्य शहर पर सुरक्षा बलों का फिर नियंत्रण

दमिश्क, 28 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया में सुरक्षा बलों ने दक्षिणी प्रांत डारा के एक मुख्य शहर पर शुक्रवार को दोबारा नियंत्रण पा लिया। वे प्रांत के मुख्य पहाड़ी हिस्से के करीब पहुंच रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूत्र ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अलकायदा से जुड़े नुसरा फ्रंड के कई लड़ाकों को मार गिराया और हबारीए गांव को दोबारा कब्जे में ले लिया।

सुरक्षा बल तल अल-हारा पहाड़ी की तरफ पहुंच रहे हैं, जहां सैनिकों के पर्यवेक्षक दल पर पिछले साल विद्रोहियों ने हमला कर दिया था।

सीरियाई सुरक्षा बल दक्षिण सीरिया, विशेषकर दमिश्क, दारा और अल कुनैतेरा प्रांत के गांवों में अभियान चला रहे हैं।

समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सीरियाई सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को दक्षिणी प्रांत के ताज माजदा शहर में मौजूद सभी विद्रोहियों को मार गिराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493