तेहरान, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान को प्रतिबंधों से छूट मिलने के कारण दक्षिण अफ्रीका की बैंक में जमा 13 टन सोना मिल गया है। यह सोना दक्षिण अफ्रीका के बैंक में पिछले दो साल से बंद था।
सोना ईरान के केंद्रीय बैंक को मंगलवार रात सुपुर्द किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर वलियोल्लाह सीफ ने बताया कि ये सोने खरीदे जाने के बाद देश नहीं लाए जा सके, क्योंकि ईरान की संपत्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रतिबंध के कारण सोना पिछले दो साल से दक्षिण अफ्रीका के बैंक में बंद पड़ा था।
रपट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ईरान ने यह सोना कहां से और कब खरीदा था?
सीफ ने सोना लौटाने के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता कर रहे दुनिया के छह देशों के वार्ताकारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वियना में हुई उनकी वार्ता की कोशिशों से दक्षिण अफ्रीका के बैंक में पड़े सोना को वापस पाने में मदद मिली।
गौरतलब है कि ईरान को अमेरिका के साथ वर्ष 2013 के अंतरिम समझौते के तहत 4.2 अरब डॉलर की जब्त संपत्ति वापस मिल गई है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता जारी रखने के लिए पिछले साल 2.8 अरब डॉलर की संपत्ति दी थी।
dharmpath.com dharmpath